नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय स्थित विमर्श कक्ष एवं एपीएस उच्चतर प्लस टू विद्यालय नावकोठी में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सह लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बच्चों और जीविका दीदियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बीडीओ राहुल रंजन ने कहा कि “हमारा शौचालय हमारा भविष्य है” और स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाना बेहद जरूरी है।
जिला सलाहकार आफताब आलम ने स्वच्छता के सात आयामों-व्यक्तिगत स्वच्छता,पेयजल- भोजन की स्वच्छता, शौचालय उपयोग, मानव मल निपटान, कचरा प्रबंधन व परिवेश स्वच्छता—पर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बच्चों को घर एवं आसपास साफ रखने,शौचालय का नियमित उपयोग और गंदगी के सही निपटान के लिए प्रेरित किया। पंचायत राज नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने हाथ धोना, नहाना,दांत साफ करना,नाखून काटना और साफ कपड़े पहनने जैसी आदतों को स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।वहीं स्वच्छता संबंधी विभिन्न स्लोगनों के नारे लगाए गए।
मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार,एचएम गणेश झा,धर्मवीर कुमार, अरुण कुमार मालाकार, बेबी कुमारी,ऋतु रानी, राहुल कुमार,लक्ष्मी कुमारी,रंजू कुमारी सहित अनेक जीविका दीदियां व विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
