[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थिति मरखाही पोखर स्थित अम्बेडकर नगर टोला में रविवार को अपराह्न लगभग 5 बजे विद्युत स्पर्शाघात से एक महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान उक्त टोला निवासी रामाशीष पासवान की लगभग 65 वर्षीया पत्नी रामप्यारी देवी के रूप में हुई है। रामप्यारी देवी की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गया। वहीं ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। मृतिका को तीन पुत्र बिरजू पासवान,मंटुन पासवान व चंदन पासवान तथा तीन पुत्रियां है और सभी विवाहित हैं।करंट कैसे लगी उसकी जानकारी नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंच पाई थी।


