गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर पूर्वी पंचायत निवासी नागेश्वर लहेरी के निधन की खबर मिलते ही वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के माकपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। वे करीब 75 वर्ष के थे।
नागेश्वर लहेरी आजीवन भाकपा के समर्पित सदस्य रहे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वर्ष 1975 में पार्टी के वीरपुर अंचल की स्थापना काल से ही वे सक्रिय सदस्य के रूप में लगातार जुड़े रहे और जीवनभर पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते रहे।
उन्होंने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। साथ ही लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में भी योग्य प्रत्याशियों के चयन में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते थे।
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय लाया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड प्रभारी प्रह्लाद सिंह, अंचल मंत्री सह मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, मनोज कुमार यादव, अरुण राय, जयजयराम, मिंटू यादव, मो. कमाल, मो. असलम सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
