गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर में मारवाड़ी महिला सम्मेलन का द्विवार्षिक चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान चुनाव उपरांत नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।जिसमे माया जयपुरिया को अध्यक्ष, आशा बजाज को सचिव तथा ऊषा नेमानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी अलका अग्रवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और एकजुट होकर समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षा मंजू अग्रवाल, संतोष देवी शर्मा, कला नेमानी, शकुन टमकोरिया, नीलम अग्रवाल, रूबी टिबरेवाल, मंजू बजाज, मधु वर्मा, मंचन अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने समाज की भलाई, जरूरतमंदों की सहायता और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
