गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में हुई चोरी की घटना की जांच को लेकर बुधवार को डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, कुत्ते को पहले पीड़ित के घर ले जाया गया, जहां से चोरी हुई थी।इसके बाद उसे उस खेत तक ले जाया गया, जहां चोरों द्वारा बक्सा फेंका गया था। टीम ने पूरे क्षेत्र में जांच-पड़ताल की, लेकिन इस दौरान कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका।
अंततः डॉग स्क्वायड टीम को बिना सफलता के वापस लौटना पड़ा। बताते चलें कि सोमवार की रात चोरों ने नगर के वार्ड संख्या चार स्थित सलौना मोहल्ले में एक गरीब महिला डोमनी देवी के घर को निशाना बनाया था। चोर घर से सामान भरा बक्सा उठा ले गए थे। बाद में नकदी और कुछ जेवरात निकालकर बक्सा को पास के खेत में फेंक दिया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर जांच शुरू की थी। मौके पर एसआई राजेंद्र राम भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और चोरों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
