नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पैक्स का सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया।
प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम का धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025 26 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने क्रय पंजी, भंडारण पंजी, निरीक्षण पंजी बनाने का पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार को आदेश दिया। ज्ञात हो कि मौसम खरीफ विपणन मौसम में वर्ष 2025- 26 साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया अपना धान बिचौलियों को नहीं बेचें।कृषक अपने नजदीकी पैक्स में धान को बेचें।साफ सुथरा नमी 17% वाले धान स्वीकार किए जाएंगे।इस दौरान कार्य केंद्र पर साफ सफाई, किसानों के लिए शौचालय, पेयजल की सुविधा आदि का औचक निरीक्षण किया जो जांच में सही पाया गया।
पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य छोटे से छोटे एवं मध्यम वर्गीय किसानों का उत्थान हो।समिति के माध्यम से किसानों को समर्थन मूल्य का उचित लाभ मिले।इसके लिए समिति के अध्यक्ष सहित पूरे प्रबंधन समिति संकल्पित हैं। मौके पर अनिल कुमार झा,शिवेश रंजन,शिलटू कुमार,बबलु कुमार, हसनपुर बागर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेश महतो एवं कृषक उपस्थित थे।
