अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा /बेगुसराय
6 अक्टूबर सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा पथ निर्माण विभाग एवं उद्योग विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया।
इस कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण जिला पदाधिकारी प्रकोष्ठ में किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग,कार्यपालक अभियंता निर्माण विभाग ,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बेगूसराय जिला में पथ निर्माण विभाग अंतर्गत 165.54 करोड़ रूपये की राशि की योजना का शिलान्यास किया गया । जिसमें 6.7 KM लंबाई का तेघड़ा मुबारकपुर सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य किया जाना है एवं 7.5 KM बखरी- बहादुरपुर बायपास पथ का निर्माण किया जाना है।
साथ ही उद्योग विभाग के IGC बेगूसराय के कैंपस में प्लग एंड प्ले शेड, जिसकी लागत राशि 16 करोड़ रूपये तथा Working Women Hostel, जिसकी लागत राशि 21.67 करोड़ रूपये है, का उद्घाटन किया गया।
