विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव में गुप्त सूचना पर नौला पिकेट प्रभारी अकरम खां के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी की। इस दौरान 15 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके साथ ही सैंकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया और देसी शराब बनाने वाले उपकरण को जब्त किया गया।
पिकेट प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान भीठ गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी रामाधार मुखिया के पुत्र सुखदेव मुखिया के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि थाने में मद्य उत्पाद निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारी में दहशत है।
