गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगूसराय
वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-8 के प्राथमिक विद्यालय, लखनपुर में नव निर्मित सामुदायिक मॉडल शौचालय को क्षेत्र संख्या 15, वीरपुर के जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने समारोहपूर्वक सोमवार को फिता काट कर उद्घाटन किया।
मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस गांव की सौ फीसदी आबादी दलितों और पिछड़ों की है। बिना संसाधन के विद्यालय के छात्र और शिक्षक अपने कार्यों का निर्वहन करते रहे। यह रोज की समस्या का समाधान कर विद्यालय को नवस्वरूप दिया गया है।

यह योजना पंद्रवीं वित्त आयोग मद की राशि 8 लाख 60 हजार 93 वें रुपए की लागत से बन कर तैयार हुई है, जिसे आज विद्यालय परिवार को सुपुर्द किया गया है।
मौके पर समाज सेवी रौशन चौरसिया, शिक्षक राजू सिंह, गौतम साहनी, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, सरपंच प्रतिनिधि बुटाली सिंह, शिक्षिका रितु कुमारी, संजय साहनी, चंदन पासवान, दीपक पासवान, प्रमोद महतों, रासबिहारी, कमलेश साह, लालजी पासवान, मुकेश कुमार, विश्वजीत कुमार, शंभु साहनी, उगनदेव पासवान आदि मौजूद थे।
