नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत आंचल योजना के तहत महा परीक्षा आयोजित की गई।दलित,महादलित, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग आंचल योजना के तहत रविवार को प्रखंड अंतर्गत 8 केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा आयोजित की गई।इस महा परीक्षा में कुल 1400 नवसाक्षर महिलाओं में से 1150 ने परीक्षा में भाग ली।
वहीं 250 नव साक्षर महिलाएं अनुपस्थित रहीं।केआरपी दयामणी ने बताया कि दलित श्रेणी से 268,महादलित से 523 और अल्पसंख्यक – अति पिछड़ा वर्ग से 360 महिलाएं परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो,रीता कुमारी सहित अनेक शिक्षा स्वयंसेवकों ने अहम योगदान दिया।
