घर में पानी आ जाने की वजह से कई लोगों के सामने घर छोड़ने की है विवशता
अशोक पासवान AV भारत न्युज संवाददाता बीहट बेगुसराय
घर में गंदा व नाले का पानी आ जाने से महामारी फैलने की है आशंका
बीहट नगर परिषद के चकिया वार्ड 34 में दर्जनों लोगों के घरों में सीपेज का पानी आ जाने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चकिया निवासी अरविंद राय ने बताया कि चकिया थर्मल हॉल्ट स्थित शक्र गंगाघाट के समीप गांव पड़ता है। जहां रेलवे के गढ्ढा का पानी सीपेज की वजह से धीरे-धीरे इस कदर बढ़ गई है। जिससे अब लगभग 60 से 70 लोगों के घरों में बदबूदार पानी प्रवेश कर गया है।

शौचालय में पानी आ जाने की वजह से लोगों को शौच जाने में भी परेशानी हो रही है। चकिया निवासी विनोद कुमार राय ने बताया कि घर में पानी आ जाने की वजह से उन्हें अपनी पत्नी को मायके भेजना पड़ा। वही पार्वती देवी ने बताया कि वह दूसरे के घर में शरण लिए हुए हैं। चकिया निवासी बिरजू राय, विक्कू राय, बौआ राय, गणेश राय, राज कुमार राय, अशोक कुमार राय, चनौली राय, राजीव राय, अरुण राय, बाला राय, एकनाथ, प्रमोद, दीना, संजय, छोटू, चंदन, राम सदन, नीतीश, रामानंद राय समेत लगभग पांच दर्जन से अधिक लोगों के घरों या आंगन में सीपेज का पानी प्रवेश कर गया है।

पीड़ित लोगों ने बताया कि चकिया में पिछले कई दिनों से सीपेज का पानी आया हुआ है। लेकिन जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के द्वारा इसका कोई सुध नहीं लिया जा रहा है। पीड़ित लोगों ने जिला प्रशासन से बचाव की व्यवस्था, ब्लिचिंग पाउडर के साथ-साथ उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।
