गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर बाजार स्थित ठठेरी गली में वैष्णवी दुर्गा मंदिर से सब्जी मार्केट स्थित कुएं तक बनने वाली पीसीसी ढलाई सड़क का शिलान्यास मंगलवार को जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने किया। इस सड़क का निर्माण करीब 6 लाख 60 हजार 400 रुपये की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास के दौरान मौजूद लोगों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद ने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क की गुणवत्ता बनाए रखना और उसके रखरखाव पर नजर रखना यहां के लोगों की भी जिम्मेदारी है।
मौके पर रौशन चौरसिया, वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश चौधरी, सचिव सूरज साह, कोषाध्यक्ष परमानंद चौधरी, धीरज मंडल, सुरेन्द्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, पवन चौधरी, वार्ड सदस्य इंदल पासवान, राजीव कुमार, राहुल चौधरी, मनीष जायसवाल, पंकज लहेरी, संजय चौधरी, नीरज कुमार, रामप्रवेश चौधरी, छोटू महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
