गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में इंटरमीडिएट परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के चारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई। हालांकि पहले दिन कुल 10 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा के केंद्राधीक्षक विकास चंद्र भारती ने बताया कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में आयोजित जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल 345 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें सभी उपस्थित रहीं। वहीं दूसरी पाली में आयोजित अर्थशास्त्र की परीक्षा में भी सभी तीन छात्राएं उपस्थित रहीं।प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रेम गांधी ने जानकारी दी कि प्रथम पाली में 154 छात्राओं में से 151 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं।

दूसरी पाली में पंजीकृत सभी छह छात्राएं उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुईं।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी की केंद्राधीक्षक रंजू कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में 364 छात्राओं में से 361 उपस्थित रहीं तथा तीन छात्राएं अनुपस्थित थीं। दूसरी पाली में सभी आठ छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुईं।इसी क्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा के केंद्राधीक्षक अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 547 छात्राओं में से 543 उपस्थित रहीं, जबकि चार छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहीं। दूसरी पाली में पंजीकृत सभी 19 छात्राएं उपस्थित रहीं।कुल मिलाकर परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से किया गया।
