नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नशा मुक्ति को लेकर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मियों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में शपथ लिया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने कहा कि युवा किसी भी समाज और देश की शक्ति होते हैं जिनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।इसलिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़े।
देश के समक्ष मौजूदा चुनौती को स्वीकार करते हुए आज हम सब नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल हमारा परिवार, समाज,मित्र बल्कि हम स्वयं भी नशा मुक्त रहेंगे। क्योंकि बदलाव की शुरूआत स्वयं से होती है।आइए हम सब मिलकर नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लें।मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा। संकल्प सभा में बीडीओ राहुल रंजन, सीईओ सूरज कुमार, मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू,मोहम्मद मुर्तजा, सुबोध कुमार,टुनटुन पोद्दार,विभाकर कुमार आदि शामिल थे।
