नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा से आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 47/2009 के फरार वारंटी पहसारा वार्ड संख्या 11 निवासी मोती पासवान पिता राम सकल पासवान को आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में फरार वारंटी को एस आई अबोध कुमार सिंह एवं सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
