नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
पंचायत में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मुखिया एवं पंचायत सचिव की बैठक मंगलवार को कान्फ्रेंसिंग हाल में हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने की।बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आचार संहिता को लेकर प्रखंड में विकास कार्य ठप्प पड़ गया था।पुनः पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी लाएं।पंचायत से संबंधित सभी योजनाओं को चालू किया जाए।वहीं अभिलेख संधारण करने को कहा गया। जनप्रतिनिधियों ने डीलर की मनमानी, खाद की कमी आदि का मुद्दा उठाया।
मुखिया प्रतिनिधि ई रंजीत कुमार पमपम ने छतौना पुल पर चढ़ने की जगह रेन कट और एप्रोच पथ धंस जाने की जानकारी देते हुए कहा कि वहां कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।छतौना की ओर से एप्रोच पथ के बाद पुल के नजदीक बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जो खतरे की घंटी है।आने वाले ठंठ के समय कुहासा में दुर्घटना हो सकता है।इसकी मरम्मत की मांग की।मौके पर मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिट्टू, विजय पासवान,दिनेश यादव,अभिषेक कुमार पिंटू,मुखिया प्रतिनिधि चंदन पोद्दार,रामनाथ उर्फ बुडुल सिंह,मुकेश पासवान,प्रवीण कुमार, चंदन कुमार,संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
