नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर पंचायत में सोने और चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता जरीना बेगम, पति मो. काजिन, वार्ड संख्या-9, हसनपुर बागर निवासी ने नावकोठी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवेदन में जरीना बेगम ने आरोप लगाया है कि मो. असलम, जलीसा खातून तथा मो. दानिश ने उनके घर का ताला तोड़कर करीब तीन भरी सोने और एक किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पीड़िता ने अपनी गोतनी, सास और दानिश पर चोरी करने का आरोप लगाया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
इधर, नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


