नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड मुख्यालय नावकोठी में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री गुरुवार को अचानक पहुंचे।कार्यालय में रामनवमी अवकाश के बावजूद पदाधिकारी एवं कर्मी तैनात नजर आये।
जिलाधिकारी ने इस दौरान अंचल,प्रखंड, पंचायती राज,किसान भवन,मनरेगा,पूराने थाना भवन आदि स्थलों का निरीक्षण किया।प्रखंड सह अंचल कार्यालय निर्माण में आ रहे तकनीकी बाधा के संबंध में एसडीओ सन्नी कुमार सौरव व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन से जानकारी ली।भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित संवेदक से विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत जानकारी ली।संवेदक ने जिलाधिकारी से कहा बिल्डिंग बनाने में बीआरसी भवन के कारण ले आउट में परेशानी हो रही है।

जिलाधिकारी ने भवन निर्माण अभियंता को मनरेगा भवन के सामने पूराने एपीएस कोठी, पूराने थाना भवन से लेकर निर्वाचन कार्यालय तक ही बिल्डिंग बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर पश्चिम से पूरब की दिशा रूख करके भवन का ले आउट करने का निर्देश दिया।प्रखण्ड कार्यालय निर्माण को लेकर प्रखंड में हर्ष का माहौल है।
मौके पर बीएओ रोशन कुमार, बीसीओ अनिल कुमार चौधरी,चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन चौधरी,जिला मुखिया संघ महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू,थानाध्यक्ष मो फिरदौस, विभाकर कुमार,नाजीर मो मुर्तजा,भवन निर्माण विभाग के अभियंता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
