गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा और जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रामनवमी के मौके पर ध्वजारोहण के बाद बजरंग व्यायामशाला बखरी एवं मक्खाचक की ओर से अलग-अलग अखाड़ा जुलूस निकाले गए। जुलूस में युवाओं द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
अखाड़ा जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा,सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी,प्रेम किसन केशरी, रामशंकर पासवान, भोला चौधरी, वार्ड पार्षद समीर श्रवण,रामचंद्र केसरी, श्याम सुंदर केसरी, राजेंद्र ठाकुर, राजेश राज, अमित केसरी, डॉ. आलोक आर्यन, रजनीश केसरी, रंजीत साह, संतोष साह,मनोज राय, ब्रजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी निशांत आनंद,बीपीआरओ कुमार सानू, बीडीओ कुमार मुकेश, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
साथ ही एसआई लाल बिहारी यादव, मनीष पंडित, राजेंद्र राम, सुजीत कुमार, बिजेंद्र चौधरी, यशवंत सिंह एवं एएसआई जीवछ यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समितियों की सराहना की जा रही है।
