गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव में छापेमारी कर 53 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पर्रा निवासी नवीन सिंह अपने बांसबिट्टी में शराब छिपाकर रखे हुए है।
सूचना मिलते ही एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। तलाशी के दौरान बांसबिट्टी में छिपाकर रखी गई 375 एमएल की 34 बोतल और 180 एमएल की 19 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
