नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों की बैठक एजुकेशन एकेडमी नावकोठी में किया गया।बैठक की अध्यक्षता केआरपी दयामनी देवी ने की।
बैठक में उपस्थित शिक्षा सेवककों ने नियमित रूप से केंद्र चलाने,सेवाशर्त संधारण करने और अप्रैल माह में बुनियादी महा परीक्षा की तैयारी करने की समीक्षा की गई।वही बैठक में शिक्षा सेवक सुजीत कुमार रजक ने अपनी नाराजगी जताते हुए जनगणना कार्य में शिक्षा सेवकों को प्रगणक नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-2027 में मकान सुचिकरण और जनगणना कार्य की तैयारी चल रही है। जिसमें बीपीएससी शिक्षकों को प्रगणक बनाया गया है लेकिन तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों को इससे वंचित रखा गया है,जो सरासर गलत है। जबकि 2011-2012 में सभी शिक्षा सेवकों को सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना, पशु जनगणना एवं जाति आधारित गणना जैसे कार्यों में लगाया गया था।
शिक्षा सेवकों ने आला अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा शिक्षा सेवकों को भी जनगणना कार्य में शामिल किया जाए। बैठक में जमील अहमद,मो सुभान,मो अबुल कलाम, मो मजीद,मो आफताब आलम,मो खालिद, दुखमोच सदा,नाथूराम चौधरी,राम उदय चौधरी,राजकुमार आदि मौजूद थे।
