विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र के कठरिया गांव से पीछले चार माह पूर्व गुमशुदा हुए बालक बरामद हो गया है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने दी है।उक्त मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 19 जून 25 को संध्या 4 बजे थाना क्षेत्र के कठरिया निवासी गणेश दास की पत्नी विभा देवी ने भगवानपुर थाना में आवेदन देकर अपने 13 वर्षीय पुत्र बब्बी कुमार का गुमशुदा होने की बात कही थी तथा पुलिस से उसे ढुढने की गुहार लगाई थी। गुमशुदा बालक बरामद हो गया है लेकिन बालक कैसे और कहां से बरामद हुआ इस मामले में पुलिस ने नहीं बताया।
