गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान के निर्देश पर मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ रवि कुमार चौधरी एवं जेई सौरव कुमार ने राटन पंचायत के बगरस ढाला से बभाईन जाने वाली जर्जर सड़क तथा ब्रह्मदेव नगर स्थित चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

एसडीओ ने बताया कि जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही जर्जर सड़क की मरम्मत एवं जलजमाव की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि मंत्री संजय पासवान का लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों, पुल एवं पुलियों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कराना है। निरीक्षण के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा (आर) प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


