गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
श्री श्याम परिवार बखरी के तत्वावधान में 29 और 30 मार्च को आयोजित इस भव्य दो दिवसीय महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
आयोजकों द्वारा कार्यक्रम स्थल हनुमान राइस मिल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
जानकारी देते हुए सचिव विवेक खेतान उर्फ गुड्डू खेतान ने बताया कि पहले दिन कोलकाता से आए प्रसिद्ध भजन गायक निहाल ठकरान और श्याम मित्र मंडल अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे, वहीं कानपुर से शर्मा सिस्टर भी भजनों की मधुर प्रस्तुति देंगे।
दूसरे दिन 30 मार्च को कोलकाता के अंकुर विनय और मुजफ्फरपुर की चर्चित भजन गायिका रेशमी शर्मा अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो देंगी।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण 30 मार्च को आयोजित होने वाला विशाल भंडारा होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
