अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा / बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारि के कारण खेतों में पानी भर जाने से अधिकांश किसानों की धान, मक्का, सोयाबीन एवं सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से अधिकांश धान की फैसले गिर गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
गौरा चार के प्रगतिशील किसान सुधीर राय, गौर 3 के किस मुकेश मिश्रा एवं गौड़ एक के अरविंद ठाकुर ने बताया कि धन और सोयाबीन कटाई से पहले ही खेतों में सर रहा है। बारिश ने न केवल फसलों को नुकसान पहुंचाया है बल्कि उनकी चिंता भी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि इस स्थिति से उनकी आगामी आए भी प्रभावित होगी।
प्रखंड के गौरा एक से लेकर गौरा चार तक, धनकौल, पकठौल, चिल्हाय, पिपरा दोदराज, बरौनी 1, 2, 3, फुलवरिया, सोकहरा सहित कई गांवों के खेतों में पानी भरने एवं खेतों में जल जमाव से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नकदी फसल में खास करके गोभी, मिर्च, टमाटर, बैगन समेत अन्य सब्जियों की खेती भी बर्बाद हो गई है। खेतों में लाखों की लागत से तैयार की गई फसल तबाह हो जाने से किसने की कमर टूट गई है।
एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा, किसान नेता दिनेश सिंह एवं जदयू के प्रदेश नेता अशोक सिंह भासो ने सरकार से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और शासन-प्रशासन से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत सर्वे कर नुकसान का आकलन करने को कहा है।
उनका उद्देश्य है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके, जिससे वे कर्ज और आर्थिक संकट से बाहर निकल सकें। इस संबंध में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक फसलें खराब होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि सलाहकार एवं समन्वयकों को तत्काल सूचित कर सर्वे के लिए निर्देशित किया जाएगा और किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
