विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज बेगूसराय
ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-3, पंचकुला, हरियाणा में आयोजित 6वीं पारा लॉन बाउल्स चैंपियनशिप 2024-25 में पारा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार की 23 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले से दो खिलाड़ी धीरज कुमार पिता भूषण पोद्दार गोधना बछवारा से रजत पदक और अजय कुमार साह पिता जयहिंद साह तेघड़ा से कांस्य पदक हासिल किए जिसके लिए इन्हें बिहार सरकार के द्वारा पाटलिपुत्र काम्प्लेक्स में आयोजित बिहार राज्य खेल सम्मान 2025 कार्यक्रम में मेडल मोमेंटो सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बेगूसराय जिला पारा स्पोर्ट एसोसिएशन ,बिहार एसोसिएशन पर्सन विद डिसेबिलिटी एवं “सरोकार” दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बेगूसराय के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, राजनेताओं और खेलप्रेमियों ने इन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वही जिला पारा स्पोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष जोशी कुमार ने कहा दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता, उन्होंने बताया कि बिहार में पारा लॉन बाउल्स को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और ज़िले के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। हम ज़िले के दिव्यांग साथी धीरज कुमार जी एवं अजय कुमार साह जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, निरंतर वह अपने जिले का नाम रोशन करें ऐसी हमारी कामना है|
