गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन विभिन्न दलों के साथ-साथ कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय पासवान, जनसुराज से डॉ. संजय कुमार, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से मीरा देवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से विकास पासवान, बहुजन समाज पार्टी से सुबोध पासवान, विकास वंचित इंसाफ पार्टी से उपेन्द्र सदा ने अपना नामांकन कराया।इसके अतिरिक्त निर्दलीय के रूप में पूर्व विधायक उपेन्द्र पासवान, रामशंकर पासवान, किरण कुमारी, राजेश सदा, गौतम सदा और पशुपति पासवान ने भी पर्चा दाखिल किया।नामांकन के अंतिम दिन चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की सक्रियता और समर्थकों की भीड़ से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। अब सबकी निगाहें आगामी दिनों में होने वाली स्क्रूटनी और प्रचार अभियान पर टिकी हुई हैं। इससे पूर्व हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी संजय पासवान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।
