गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड संसाधन केंद्र बखरी में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार मुकेश के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विभिन्न संकुलों के कई विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
बीडीओ कुमार मुकेश ने बताया कि संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को इस टीएलएम मेले में शामिल होने का अवसर दिया गया। मेले में राटन संकुल से मध्य विद्यालय राटन, सुग्गा संकुल से नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत, मध्य विद्यालय बखरी संकुल से मध्य विद्यालय रामपुर हबीब, चकहमीद संकुल से मध्य विद्यालय चकहमीद, मध्य विद्यालय बहुआरा तथा मध्य विद्यालय कर्णपुर के शिक्षकों ने भाग लिया। इन विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा विभिन्न विधाओं पर आधारित शिक्षण-अधिगम सामग्रियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान बीडीओ कुमार मुकेश, शिक्षक संजीव कुमार, दिलीप कुमार, राजू प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और शिक्षकों की सराहना की।
मूल्यांकन के पश्चात उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर हबीब के शिक्षक क्रांति राय को प्रथम पुरस्कार तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत के शिक्षक मो. फैयाज अहमद को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वहीं प्रभारी बीईओ ने उपस्थित शिक्षकों को बच्चों को आकर्षित करने हेतु और अधिक रंग-बिरंगे एवं नवाचारी टीएलएम तैयार करने की सलाह दी। अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों और बच्चों की हौसला अफजाई भी की गई।
