नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सभी पैक्सों में धान अधिप्राप्ति का कार्य बंद है।ज्ञात हो कि इस बर्ष समर्थन मूल्य ज्यादा है और बाजार मूल्य काफी कम। इसलिए किसानों का रुख पैक्स की और ज्यादा हो गया है।ऐसी परिस्थिति में पैक्स अध्यक्ष किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए हैं।जिला सहकारिता पदाधिकारी बेगूसराय के अनुशंसा के बाबजूद सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक कैश क्रेडिट नहीं दे रहे हैं।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैंक कर्मियों के आगे कठपुतली हो गए हैं।
पैक्स अध्यक्षों का चुनाव पैक्स हित के लिए किया जाता है। दुर्भाग्यवश बेगूसराय जिले में सहकारी बैंकों को कर्मचारी चला रहे हैं।बैंक में कर्मियों की कमी है। किसानों को मिलने वाली सुविधाएं नगन्य हैं।सिर्फ अधिकारियों की नजर धान अधिप्राप्ति पर बगुले की तरह है। सी सी मिलने से तेज़ी से कार्य होता है, लेकिन जान-बूझकर वामपंथियों के द्वारा अध्यक्ष को उकसाया जा रहा है ताकि अधिप्राप्ति कार्य में विघ्न डाला जा सके जो घोर निंदनीय है।
जिलाधिकारी बेगुसराय ने स्पष्ट कहा था जो तेजी से किसानों का धान ख़रीदेंगें उनको लक्ष्य और कैश क्रेडिट मिलेगा।इसके वावजूद बैंक प्रबंधन राज्य सरकार से चिठ्ठी मंगाकर राजनीति कर रही है।
