विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित संजात पुस्तकालय परिसर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का शुभारंभ सोमवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.राकेश कुमार कुमुद,भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.बैद्यनाथ राय, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी वीरपुर डॉ.ललन कुमार,मुखिया पूनम कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि इस चिकित्सालय से सीधे तौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था व किसानों की आय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सप्ताह में दो दिन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी वीरपुर डॉ. ललन कुमार सेवा देंगें। जब तक स्थायी रूप से पशु चिकित्सालय नहीं बन जाता है तब तक इसी भवन से पशुओं से संबंधित सभी प्रकार का इलाज जारी रहेगा।उन्होंने ग्रामीणों से पशु चिकित्सालय हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मौके पर डॉ.सुंदेश्वर प्रसाद सिंह,कंचन मिश्रा,जगदीश पासवान,राम चरित्र चौरसिया,राजेश कुमार ईश्वर,श्री चरण शर्मा,संतोष चौरसिया सहित ग्रामीण मौजूद थे।
