नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत के बेगमपुर में आयोजित श्री सीताराम नाम अखंड संकीर्तन के अवसर पर शुक्रवार को 151कुमारी कन्याओं ने मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली।कुमारी कन्याएं रंग-बिरंगे परिधानों में सर पर कलश धारण कर गाजा-बाजा के साथ यज्ञ स्थल बेगमपुर से छतौना चौक होते हुए,छतौना ग्राम का भ्रमण करते हुए,बूढ़ी गंडक नदी से कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण करते हुए,यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित किया।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर पंडित शिव कुमार ने कहा की अखंड सीताराम नाम संकीर्तन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में शामिल होने से वाली सभी कुमारी कन्याओं के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।अमंगल का नाश होता है और मंगल ही मंगल होता है।कलयुग में नाम जप का बहुत महत्व है।श्री सीताराम नाम संकीर्तन से मोक्ष की प्राप्ति होती है।कलश शोभा यात्रा में आयोजक मोनू कुमार, छोटू कुमार,राम विनय कुमार,गुलशन कुमार, सुमित कुमार,बिट्टू कुमार,श्रीराम पासवान, शिव कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
