नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में मंगलवार को एएनएम एवं आशा फैसिलिटेटरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माइक्रोप्लान के अद्यतन, गाढ़ाशील वैक्सीनेशन तथा कालाजार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। डब्ल्यूएचओ की टीम ने डिजिटल आंकड़ों के सही संधारण एवं नियमित अद्यतन पर विशेष बल दिया।
प्रशिक्षण के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डिजिटल माइक्रोप्लान के महत्व पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण से जुड़े आंकड़ों के डिजिटल संधारण, अद्यतन एवं प्रबंधन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ के मृत्युंजय सिंह, अमरेश कुमार राय एवं राजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी भारती भूषण, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य उत्प्रेरक उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र, एएनएम मंचन कुमारी, शालिनी कुमारी, सुजाता कुमारी, सीमा कुमारी, जानकी देवी, विभा कुमारी तथा आशा फैसिलिटेटर संगीता कुमारी, रुक्मिणी देवी, अंजू कुमारी, कंचन कुमारी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।


