नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव में बीते 5 अप्रैल को पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 56 बोतल विदेशी शराब एवं 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे एक कारोबारी को नावकोठी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि महेशवाड़ा निवासी कौशल सिंह के पुत्र विधि विरुद्ध बालक राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध 5 अप्रैल को थाना कांड संख्या 59/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी के ठिकाने से 56 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की सहित विदेशी शराब और 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, एसआई पूनम कुमारी साहू तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


