गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मौजी थानसिंह निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र सुभाष यादव एवं सुबोध यादव, तथा बदिया निवासी बाबूजी यादव के पुत्र रामबालक यादव को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

