गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बखरी थाना कांड संख्या 352/25 के नामजद अभियुक्त घाघरा निवासी स्वर्गीय अरविंद महतो की पत्नी चंद्रभानु देवी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा वारंटी गोढ़ियारी निवासी अझोरी साहनी के पुत्र कारी सहनी, योगेश्वर साहनी के पुत्र राम प्रवेश सहनी, पवन सहनी, सचिन सहनी तथा नशेड़ी मक्खाचक निवासी मोहम्मद अजीम के पुत्र मो. शमशाद आलम को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
