गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हसनपुर वार्ड संख्या 12 निवासी मो. जकाउल्लाह ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि एक जून की रात वह घर के समीप टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मो. मोकब्बीर, मो. नैयर आलम, मो. नशीम तथा चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन्हें रोककर गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और लाठी तथा फायटर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने मो. नैयर इमाम के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल होने के कारण इलाज में व्यस्त रहने से आवेदन देने में विलंब हुआ। मामले को लेकर वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
