गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर से 14 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया।
मामले की जानकारी देते हुए एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली थी कि मुबारकपुर वार्ड संख्या-10 निवासी कारी सदा अवैध देसी शराब की खरीद-बिक्री के धंधे में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की।
पुलिस को पहुंचता देख आरोपित फरार हो गया। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर 14 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
