नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/संवाददाता
नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में चक्का गांव निवासी काजल कुमारी, पति बिट्टू कुमार ने नावकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि नंदलाल पासवान, उनकी पत्नी रिंकू देवी, शिवम कुमार एवं कविता कुमारी घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उक्त लोगों ने जमीन में हिस्सा देने की मांग की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के उपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
