नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समकालीन अभियान के तहत तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि नालसी बाद संख्या 2399/15 के फरार वारंटी रजाकपुर निवासी मुकेश पोद्दार पिता सुनील पोद्दार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
वहीं नावकोठी थाना कांड संख्या 50/20 के फरार वारंटी महेशवारा निवासी साजन कुमार पिता दिनेश कुमार एवं नावकोठी थाना कांड संख्या 27/09 के फरार वारंटी प्रभात कुमार सिंह पिता सीताराम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी में अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार,एस आई रंजीत कुमार, विपिन ओझा, पीएसआई मिथलेश कुमार एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।
