नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर गांव में शनिवार की रात घर में घुसकर मोबाइल चोरी करते रंगेहाथ चोर को पकड़ लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डफरपुर गांव के वार्ड नंबर सात में नरेश यादव के पुत्र गौरव कुमार के घर में आधी रात को पहसारा वार्ड संख्या 12 निवासी गोवर्धन सिंह के पुत्र माधव कुमार घर में घुसा।मोबाइल चोरी कर ज्योंहि मोबाइल लेकर भागना चाहा तब तक घरवाले जाग गए।घर वालों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया।
