नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर पंचायत अंतर्गत इसफा गांव की एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता फरजाना खातून, पति मो. वकील, निवासी इसफा ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि डोमन पासवान शराब के नशे में उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उनकी इज्जत भंग करने की नीयत से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि अनीता देवी, नीतू कुमारी और आरती कुमारी ने बीच-बचाव करने के बजाय उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर लात-घूंसों, ईंट तथा लोहे की छड़ से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नावकोठी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया।
इस संबंध में नावकोठी थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

