नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा निवासी सीपीआई के पूर्व जिलामंत्री गणेश सिंह की छठी पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर पहसारा में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवजी सिंह और संचालन शिवव्रत सिंह ने किया।कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठन के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सीपीआई नेता अनिल अंजान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश सिंह गरीबों व वंचितों के नेता थे।गरीबों व वंचितों के हक व न्याय के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे।उन्होंने केंद्र सरकार के अमेरिकी डील की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ट्रंप के सामने सेरेंडर कर दिया।अमेरिकी निर्यात डील हमारे किसानों के लिए खतरनाक है।हमारी पार्टी इसके खिलाफ संघर्षरत रहेगी।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की एवं उनके सपनो को साकार करने का संकल्प लिया।
समारोह में संजीव सिंह,साकेत कुमार,चंद्रभूषण चौधरी,गणेश महतो, जितेन्द्र राय,अनुभव कुमार,रौशन कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
