नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा,रामनरेश राय, मानव बल सुनील कुमार तांती,रमेश कुमार सिंह के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में चार लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि उक्त चारों व्यक्तियों के विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर निवासी मंजू देवी पति नागेंद्र चौधरी पर बकाया राशि ₹ 8,983 एवं क्षति पूर्ति राशि ₹ 22,419,चकमुजफ्फर निवासी मंजू देवी धर्मेंद्र चौधरी पर क्षतिपूर्ति राशि ₹ 12,034, चकमुजफ्फर निवासी सकीना खातून पति मो सुलेमान पर बकाया राशि ₹ 675 एवं क्षतिपूर्ति राशि ₹10, 358, चकमुजफ्फर निवासी विजय कुमार सिंह पिता चंद्रदेव सिंह पर क्षतिपूर्ति राशि ₹ 10,871 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।उक्त सभी व्यक्तियों पर मीटर बायपास कर विद्युत उपयोग करने,विद्युत बकाया रहने के बाद भी चोरी से विद्युत उपयोग करने व अवैध रूप से विद्युत प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।
कनिय विद्युत अभियंता विमल साहा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जाएगी और इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।इसलिए विद्युत चोरी करने वाले व्यक्ति सावधान हो जाएं। विद्युत चोरी कर उपयोग न करें।
