By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह
बेगूसराय

सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह

AV BHARAT NEWS
Last updated: October 7, 2025 8:23 pm
AV BHARAT NEWS
5 months ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय में मंगलवार को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड पटना के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चौधरी एवं संचालन शिक्षक संतोष कुमार ने किया। इस दौरान जिले के प्रधानाध्यापक शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श संगोष्ठी आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य चन्द्रकिशोर कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर प्रशांत कुमार, शंकर भवन संस्कृत उच्च विद्यालय मेहदाशाहपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चौधरी, सरस्वती संस्कृत आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वनाथ मिश्र के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात स्वस्तिवाचन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि जब से मुझे बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, संस्कृत के विकास, उत्थान के लिए संकल्पित हूं। बिहार के 38 जिलों में 33 जिलों का दौरा कर चुका हूं। संस्कृत विद्यालयों में आप शिक्षक एक ऐसा माहौल बनाए जिससे कि लोगों को लगे कि संस्कृत विद्यालय संस्कृत भाषाओं की जननी है। विद्यालय में संस्कृत के श्लोक का पाठ हो जिससे कि एक अलग माहौल बने। लोगों को ऐसा माहौल मिले जिससे वह आपके विद्यालय में अपने बच्चों को नामांकन कराएं।

विद्यालयों के आधारभूत संरचना, पाठ्यक्रम, मध्याहन भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए बहुत जल्द सरकार के स्तर से आपको सुविधा मुहैया कराया जाएगा। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य चंद्र किशोर कुमार ने अध्यक्ष की उपस्थिति में सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की बैठक में विद्यालयवार आधारभूत संरचना की भौतिक स्थिति एवं छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली।

विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने कहा कि संस्कृत भाषा भारत की सभ्यता और संस्कृति की प्राचीन धरोहर है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिहार के संस्कृत विद्यालयों की स्थिति बेहतर करनी होगी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह शिक्षाविद डॉक्टर सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि संस्कृत के विकास से ही सभ्यता और संस्कृति का विकास होगा। संस्कृत शिक्षकों से संबंधित उपार्जित अवकाश के प्रस्ताव को सरकार में भेजने के लिए बोर्ड के अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह को लालजी सिंह, संस्कृत उच्च विद्यालय विक्रमपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, प्राथमिक सह मध्य विद्यालय महादेव स्थान संजात के पूर्व प्रधानाध्यापक कैलाश महतो, रामचंद्र झा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बागिश पाठक, मनीष पाठक, बेदानंद झा आदि मौजूद थे।

भीठ सुलिश गेट से चेरिया रोड की खराब हालत, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
स्वप्न और हंसी बचाने का प्रयास है भावाभिव्यन्जनाऐ- डाॅ चन्द्रभानु
शीतलहरी के कारण 22-24 दिसंबर तक स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियाँ बंद
बारहगामा सेवा समिति ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बखरी ने सैदपुर को 61 रन से हराया
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#BiharNews#Dalsinghsarai#IndianCulture#teghra#बिहारसमाचार#बेगूसराय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिमरिया धाम राजकीय कल्पवास मेला का उद्घाटन
Next Article रानी गोस्वामी को बनाया गया भाजपा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up