नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रानी गोस्वामी को भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
विदित हो कि इससे पहले भी रानी गोस्वामी ही नावकोठी मंडल महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर आसीन थीं। भाजपा परिवार ने उनके अच्छे कार्यकाल को देखते हुए दूसरी बार उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ने इनके मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इनके मनोंनयन से क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी।
वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ दास, ललन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमरजीत गुप्ता, पंकज कुमार, नीतिश जयसवाल, प्रखण्ड महामंत्री दीपक कुमार, कपिल देव पोद्दार, अजीत कुमार, तरुण सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रानी गोस्वामी को बनाए जाने पर खुशी जाहिर की।
