30 आवेदनों का मौके पर निष्पादन, शेष के त्वरित समाधान का भरोसा
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के संजात और दामोदरपुर पंचायत में मंगलवार को आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।संजात पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुखिया पुनम कुमारी ने की, वहीं दामोदरपुर पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी ने शिविर की कमान संभाली।
दामोदरपुर पंचायत में लगे शिविर में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, भूमि विवाद, दाखिल खारिज सहित कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 30 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया। शेष आवेदनों को लेकर मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र साहनी ने कहा कि इनका भी जल्द से जल्द निष्पादन कर आवेदकों को राहत दी जाएगी।

गौरतलब है कि दामोदरपुर पंचायत में कुल 20 वार्ड हैं, इसके बावजूद अपेक्षा से कम केवल 51 आवेदन आना चर्चा का विषय रहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा, सरपंच फरजाना खातून, सरपंच प्रतिनिधि मुहम्मद खालिद बसर, लेखापाल अरविन्द कुमार, कार्यपालक सहायक रवि कुमार, रोजगार सेवक रविकांत कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड सदस्य मुहम्मद ग़ालिब, राजीव कुमार, सुशील कुमार चौधरी, सुमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुहम्मद हसन सहित सैकड़ों पंचायतवासियों ने शिविर में भाग लिया और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए।


