नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय नावकोठी के खेल मैदान में आयोजित डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे व अंतिम लीग मैच रजाकपुर और सैदपुर विष्णुपुर के बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित रजाकपुर टीम ने राहुल के तुफानी पारी महज़ 35 गेंदों में 142 रनों की रिकार्ड तोड़ पारी खेली।जिसमें 18 छक्के और 7 चौके लगाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया, रोमांचित कर दिया।सौरभ ने भी राहुल का साथ देते हुए 56 रन बनाए।दोनों बल्लेबाजों के बीच बड़ी साझेदारी की बदौलत रजाकपुर की टीम ने मैदान के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 365 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।इससे पहले नावकोठी की टीम ने वर्ष 2021 में 296 रन रघुनंदनपुर के खिलाफ बनाई बनाई थी।
इस पहाड़ सरीखे लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैदपुर विष्णुपुर की टीम 13 वें ओवर में 132 रनों पर ढेर हो गई।रजाकपुर ने 233 रनों से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला बेगमपुर के साथ रविवार को होगा।मैन ऑफ द मैच राहुल को उनकी तुफानी पारी के लिए घोषित किया गया।मैच में एम्पायर चंदशेखर आजाद और पिंटू कुमार,कमेंटेटर रजनीश कुमार तथा गौतम भट्टाचार्य, स्कोरर प्रिंस थे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में अवनीश कुमार अध्यक्ष, रविरंजन झा उपाध्यक्ष, मैनेजर मारूति सहवाग सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल महेशवारा बनाम हसनपुर बागर के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा।
