गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी में जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार साह की अध्यक्षता में जिला तैलिक साहु सभा की बैठक हुई। बैठक में 70वीं बीपीएससी में 80वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर बनी कुमारी मुस्कान को सम्मानित किया गया। साथ ही सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर दानवीर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग का समर्थन किया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामचरित्र साह, सिधेश आर्य, महेंद्र साह, नीरज नवीन, दीपक कुमार आजाद, प्रेम कुमार पप्पू, त्रिपुरारी साह, कन्हैयालाल साह सहित कई लोग उपस्थित रहे।


