गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और बस स्टैंड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और डिक्की की जांच की।
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बिना लाइसेंस और हेलमेट के वाहन चला रहे चालकों से करीब 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल रहा, कई लोग चेकिंग से बचने के लिए रास्ता बदलते नजर आए।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
