गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ साहू के निधन पर विधायक सह निवर्तमान मंत्री संजय पासवान उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि विश्वनाथ साहू का निधन संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है तथा उनका जीवन जनसेवा और पार्टी के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। इस दौरान पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, भाजपा नेता नीरज नवीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
